Prithavi Ke Bahar Jivan Ki Khoj पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज अध्याय-17

अध्याय-17 पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज अंकभार – 3(1)

नोट:- इस अध्याय से खण्ड ब में 3 अंक का ज्ञान आधारित लघुतरात्मक प्रश्न संभावित है। 


प्रश्न 1. ब्रहमाण्ड में लगभग कितनी आकाशगंगाएँ है ?
उत्तर :- 100
प्रश्न 2. "आज हम पृथ्वीवासियों के पास बहुत पक्के सबूत है कि हम आगामी एक दशक में पृथ्वी के बाह्य जीवन को खोज लेंगे" ये शब्द किसके है ?
उत्तर :- एलेन स्टोफन के।
प्रश्न 3. बृहस्पति ग्रह के कोई एक उपग्रह का नाम बताइये ?
उत्तर :- यूरोपा।
प्रश्न 4. शनिग्रह के कोई एक उपग्रह का नाम बताइये?
उत्तर :- टाइटन।
प्रश्न 5. हमारी आकाश गंगा में पृथ्वी जैसे कितने अन्य ग्रह हो सकते है ?
उत्तर :- एक अरब ।
प्रश्न 6. ग्रह के खतरनाक वातावरण को बदलकर जीवन योग्य बनाने के कार्य की तुलना किससे की गयी है ? उत्तर :- जंगली सांड की सवारी से।
प्रश्न 7. एलियन शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर :- पृथ्वी के बाहर के जीव ।
प्रश्न 8. एलियन शब्द का प्रयोग कौनसी फिल्म में किया गया है ?
उत्तर :- "कोई मिल गया' |
प्रश्न 9. "कोई मिल गया" फिल्म में बच्चों की टोली ने एलियन का क्या नाम रखा ?
उत्तर :- जादू। प्रश्न 10. पृथ्वी पर पाये जाने वाले जीवों में सर्वाधिक विकसित जीव कौनसा है ?
उत्तर :- मानव।
प्रश्न 11. डार्विन के अनुसार पृथ्वी पर पहले जीव की उत्पति कैसे हुई ?
उत्तर :- डार्विन के विकासवाद सिद्धांत के अनुसार गर्म गोले के रूप में जन्मी पृथ्वी धीरे-धीरे ठण्डी हुई होगी, तब इसका वातावरण बना होगा। तत्वों के संयोग से सरल योगिक तथा फिर उनसे जल, अमीनो अम्ल, केन्द्रकीय अम्ल आदि जटिल यौगिक बने। इन अणुओं के घनीभूत होने पर आकस्मिक रूप से प्रथम जीव की उत्पति हुई। उस प्रथम जीव ने ही जैव विकास की प्रक्रिया द्वारा मानव सहित सभी जीवों को जन्म दिया।
प्रश्न 12. पायोनियर – 10 अन्तरिक्ष यान कब छोड़ा गया ?
उत्तर :- 1972 ई. में।
प्रश्न 13. सौरमण्डल के बाहर जाने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान कौनसा था ?
उत्तर :- पायोनियर -10
प्रश्न 14. पायोनियर – 10 के छोड़े जाने के समय वैज्ञानिक किस बात से भयभित थे ?
उत्तर :- वैज्ञानिकों को इस बात का भय था कि पायोनियर – 10 अन्तरिक्ष यान किसी विकसित सभ्यता के संपर्क में आ सकता है। विकसित सभ्यता इसको मानव सभ्यता द्वारा किया हमला समझकर हम पृथ्वीवासियों पर हमला कर सकती है।
प्रश्न 15. पायोनियर – 10 के छोड़े जाने से वैज्ञानिक भयभीत थे कि विकसित सभ्यता कहीं पृथ्वीवासियों पर हमला न कर दे इस गलतफहमी को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने क्या उपाय किया ?
उत्तर :- पायोनियर – 10 अंतरिक्ष यान की एक प्लेट पर मानव स्त्री पुरूष को मित्रता में चित्रित कर साकेंतिक भाषा में यान के पृथ्वी से भेजे जाने की बात प्रदर्शित की गयी।
नोट :- प्रश्न संख्या 12,13,14,15 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है -
जैसे - पायोनियर – 10 अंतरिक्ष यान कब छोड़ा गया ? 
इसे छोड़े जाने समय वैज्ञानिक किस बात से भयभीत थे? 
उन्होनें इस गलतफहमी को दूर करने के लिए क्या उपाय किए ?
प्रश्न 16. 1999 में प्रारम्भ सर्च फोर एक्सट्रा टेरेस्ट्रीयल इन्टेलीजेन्स का संबंध किससे है ?
उत्तर :- पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज से।
प्रश्न 17. अंतरिक्ष में होने वाली फुसफुसाहट को सुनने हेतु कौनसे यंत्र काम में लिए जाते है ?
उत्तर :- रेडियों दूरसंवेदी यंत्र।
प्रश्न 18. खगोल शास्त्र से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- पृथ्वी पर रहकर अन्तरिक्ष की पड़ताल करना खगोल शास्त्र कहलाता है।
प्रश्न 19. रॉकेट के आविष्कार से पूर्व अन्तरिक्ष में उपकरणों को कैसे भेजा जाता था ?
उत्तर :- पेरिस-गन नामक उपकरण द्वारा।
प्रश्न 20. अन्तरिक्ष से पृथ्वी का पहला चित्र कब खींचा गया ?
उत्तर :- 1946 में।
प्रश्न 21. सोवियत संघ द्वारा पहला मानव निर्मित उपग्रह कौनसा व कब भेजा गया ?
उत्तर :- स्पूतनिक - 1, 1957 में ।
प्रश्न 22. अंतरिक्ष में जाने वाला पहला मानव कौन था ?
उत्तर :- यूरी गागरिन।
प्रश्न 23. आज विश्व में कुल कितने अन्तरिक्ष अनुसंधान केन्द्र कार्य कर रहें है ? कोई पाँच के नाम लिखो ?
उत्तर :- 22

  1. रूस की रोसकोसमोस 
  2. अमेरिका की नासा। 
  3. चीन की राष्ट्रीय अन्तरिक्ष प्राधिकरण। 
  4. भारत की इसरो।
  5. यूरोपीय संघ की यूरोपीय अंतरिक्ष ऐजेन्सी।

प्रश्न 24. पृथ्वी के बाद अंतरिक्ष अनुसंधान का दूसरा तथा तीसरा लक्ष्य क्या है ? 
उत्तर :- दूसरा – चन्द्रमा, तीसरा - मंगल ग्रह।
प्रश्न 25. वह कौनसा संगठन है जो मंगल पर लोगो को बसाने हेतु एक तरफा यात्रा की तैयारी कर रहा है ?
उत्तर :- मार्स - 1
प्रश्न 26. मंगल ग्रह के अतिरिक्त सौर मण्डल पर और कौन - कौनसे उपग्रह भेज जा चुके है ? 
उत्तर :- 

  1. बृहस्पति ग्रह पर अमेरिका का जूनो यान।
  2. शनिग्रह पर कास्सीनी यान। 
  3. प्लूटो पर न्यू होरिजन यान ।

प्रश्न 27. भारत के आदित्य अंतरिक्ष यान का संबंध किससे है ?
उत्तर :- सूर्य के अध्ययन से।
प्रश्न 28. किस क्षुद्रग्रह के नमूने लेने हेतु अंतरिक्ष यान भेजा गया है तथा वह पृथ्वी पर वापस कब लौटेगा ?
उत्तर :- बेन्नू को, 2023 में पृथ्वी पर लौटेगा।
प्रश्न 29 संधान समिति का गठन कब किया गया ?
उत्तर :- 1962 में।
प्रश्न 30. 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति का नाम बदलकर क्या रखा गया ?
अथवा
ISRO (इसरो) का पूरा नाम बताइये
उत्तर :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ।
प्रश्न 31. भारत ने पहला रॉकेट कब छोड़ा ?
उत्तर :- 1969 में।
प्रश्न 32. भारत के पहले रॉकेट का क्या नाम था ?
उत्तर :- रोहिणी।
प्रश्न 33. रोहिणी का व्यास कितना था ?
उत्तर :- 75 मिलीमीटर

नोट :- प्रश्न संख्या 30,31,32 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है।
जैसे – भारत ने पहला रॉकेट कब, कौनसा छोड़ा ? इसका व्यास कितना था ? 
प्रश्न 34. भारत ने पहला अन्तरिक्ष यान कब, कौनसा तथा किसकी सहायता से अंतरिक्ष में भेजा 
उत्तर :- 1975 में, आर्यभट्ट, रूस की सहायता से।
प्रश्न 35. आर्यभट्ट के अंतरिक्ष में भेजते ही भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में कौनसा स्थान हो गया था ?
उत्तर :- 11 वा स्थान।
प्रश्न 36. एस.एल.वी. – 3 (SLV-3) रॉकेट की सहायता से पहला कौनसा उपग्रह अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा ? इससे भारत का विश्व में कौनसा स्थान हो गया ?
उत्तर :- रोहिणी उपग्रह, छठा स्थान।
प्रश्न 37. जून 2016 में भारत ने किस रॉकेट की सहायता से, कितने उपग्रह एक साथ अंतरिक्ष में भेजे तथा इसमें विदेशी उपग्रह कितने थे ?
उत्तर :-PSLV की सहायता से, 20 उपग्रह भेजे, जिनमें 17 विदेशी उपग्रह थे।
प्रश्न 38. 2014 ई. का सर्वश्रेष्ठ आविष्कार किसे घोषित किया गया था ?
उत्तर :- भारत के मंगलयान को।
प्रश्न 39. मंगलयान को मंगल की कक्षा में स्थापित कर भारत ने कौनसा स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर :- प्रथम।
प्रश्न 40. भारत ने चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान प्रथम को कब स्थापित किया ?
उत्तर :- 2008 में।
प्रश्न 41. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कहाँ स्थित है ?
उत्तर :- पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित उपग्रह है।
प्रश्न 42. किस स्थान पर रहकर एक दिन में 15 बार सूर्योदय देख सकते है ?
उत्तर :- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर।
प्रश्न 43. भारतीय मूल की अमेरिकन नागरिक सुनिता विलियम्स अंतरिक्ष स्टेशन पर यहाँ से क्या क्या लेकर गयी थी?
उत्तर :- भगवत गीता, गणेश जी की मूर्ति तथा कुछ समोसे लेकर गयी थी।
प्रश्न 44. किस देश के, किस अंतरिक्ष यान में किराया चुकाकर एक यात्री अंतरिक्ष की यात्रा कर सकता है ? 
उत्तर :- रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान में।
प्रश्न 45. अतंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कौन - कौनसी सुविधाएँ उपलब्ध है ? 
उत्तर :- भोजन प्लास्टिक की थैलियों में रखा जाता है, जिसे ठण्डा या गर्म करने की सीमित व्यवस्था है। भोजन को ग्रहण करने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग, ठोस भोजन को ग्रहण करने के लिए चिमटी व चाकू का प्रयोग किया जाता है। मूत्र को एकत्रित कर साफ करके पीने योग्य जल प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 46. अतंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर व्यायाम के लिए कौनसे उपकरण लगाये गये है ? 
उत्तर :- ट्रेडमिल उपकरण।
प्रश्न 47. अतंर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन को दुर्घटना जैसे कौनसे खतरे हो सकते है
उत्तर :- पृथ्वी के समीप के अन्तरिक्ष में बहुत कचरा एकत्रित हो गया है। काम में आ चुके रॉकेट या उनके टुकड़े निष्क्रिय हो चुके है कृत्रिम उपग्रह को नष्ट करने के लिए छोड़े गये हथियार, प्राकृतिक सूक्ष्म उल्का पिण्ड आदि बेकार सामान अंतरिक्ष स्टेशन से टकराकर परेशानी पैदा कर सकते है। अंतरिक्ष में चक्कर लगाते पिण्डो की तेज गति के कारण छोटे से टुकडे की टक्कर बड़ा नुकसान कर सकती है।
प्रश्न 48. जैविक केन्द्रिकता का सिद्धांत क्या है ? 
उत्तर :- पृथ्वी का भौतिक वातावरण व पृथ्वी पर पाये जाने वाले जीव एक सजीव इकाई की तरह कार्य करते है।
प्रश्न 49. गैअन परिकल्पना (धरती माता) क्या है इसे किसके द्वारा दिया गया है ?
उत्तर :- इस परिकल्पना के अनुसार "पृथ्वी पर सूक्ष्म जीव से मानवता का विकास संभव हुआ है।" यह परिकल्पना जेम्स लेवलोक व लिन मार्गुलिस के द्वारा दी गयी है।