अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन अध्याय - 13
अंकभार – 3 (1)
नोट:- इस अध्याय से खण्ड स में 3 अंक का ज्ञानोपयोगी/अभिव्यक्ति आधारित लघुतरात्मक प्रश्न संभावित है।
प्रश्न 1. अपशिष्ट किसे कहते है ?
उत्तर :- किसी भी प्रकम के अन्त में बनने वाले अनुपयोगी पदार्थ या उत्पाद अपशिष्ट कहलाते हैं।
प्रश्न 2. अपशिष्ट को कितने वर्गों या भागों में बांटा गया है ? नाम लिखो।
उत्तर :-दो भागों में
- जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट
- अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट
प्रश्न 3. जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट किसे कहते है ?
उत्तर :-वे अपशिष्ट पदार्थ जिनका जैविक कारकों द्वारा अपघटन हो जाता है,जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट कहलाते हैं।
प्रश्न 4. अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट किसे कहते है ?
उत्तर :- वे अपशिष्ट पदार्थ जिनका जैविक कारकों द्वारा अपघटन नहीं होता है,अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट कहलाते हैं।
प्रश्न 5. जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट के कोई पाँच उदाहरण दीजिए।
उत्तर :- रूई, पटिट्यां, रक्त, मांस के टुकड़े, फलों के छिलके, पत्तियां ।
प्रश्न 6. अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट के कोई पांच उदाहरण दीजिए।
उत्तर :- प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, कांच, सीरिंज, धातु के टुकड़े।
उत्तर :- प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, कांच, सीरिंज, धातु के टुकड़े।
(प्रश्न संख्या 1 से 6 तक को जोड़कर एक बड़ा प्रश्न बनाया जा सकता है।)
जैसे :- अपशिष्ट किसे कहते है ? इसके प्रमुख वर्गों का वर्णन कीजिए।
अथवा
जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट तथा अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट में अन्तर बताइये।
जैसे :- अपशिष्ट किसे कहते है ? इसके प्रमुख वर्गों का वर्णन कीजिए।
अथवा
जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट तथा अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट में अन्तर बताइये।
प्रश्न 7. घरेलु अपशिष्ट से आप क्या समझते है ?
उत्तर :-घरों में प्रतिदिन सफाई के पश्चात निकलने वाली गन्दगी जैसे कागज, गत्ता, कपड़ा, प्लास्टिक, धातु के टुकड़े, फल व सब्जियों के छिलके, सुखे फल, पत्तियां आदि ।
प्रश्न 8. नगरपालिका अपशिष्ट क्या है ?
उत्तर :- नगर में एकत्रित संपूर्ण कुड़ा – करकट एवं गंदगी जैसे मृत जानवरों के अवशेष, वर्कशोप से फेंके गये पदार्थ, सड़को पर एकत्रित गन्दा पानी, मल मुत्र आदि ।
उत्तर :- नगर में एकत्रित संपूर्ण कुड़ा – करकट एवं गंदगी जैसे मृत जानवरों के अवशेष, वर्कशोप से फेंके गये पदार्थ, सड़को पर एकत्रित गन्दा पानी, मल मुत्र आदि ।
प्रश्न 9. उद्योग तथा खनन कार्य में आप कौन कौनसे अपशिष्ट शामिल करोगे ?
उत्तर :- धातु के टुकड़े, रासायनिक पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ, तेलीय पदार्थ, अम्लीय व क्षारीय पदार्थ, जैव अपघटनीय पदार्थ आदि।
प्रश्न 10. कृषि अपशिष्ट से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर :- कृषि करने के बाद बचा भूसा, घास फूस, पत्तियां, डंठल आदि कृषि अपशिष्ट कहलाते हैं।
प्रश्न 11. चिकित्सा क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट कौन कौन से है ?
अथवा अस्पतालों से निकलने वाले अपशिष्ट के उदाहरण लिखिए ?
अथवा अस्पतालों से निकलने वाले अपशिष्ट के उदाहरण लिखिए ?
उत्तर :- अस्पताल या चिकित्सा क्षेत्र में हमें दो प्रकार के अपशिष्ट मिलते है।
- जैवनिम्नीकरणीय अपशिष्ट – रक्त, मांस के टुकड़े, संक्रमित उतक, अंग, रक्त आदि।
- अजैवनिम्नीकरणीय अपशिष्ट – कांच, प्लास्टिक की बोतलें, टयूब, सिरिंज आदि ।
प्रश्न 12. उन ग्रीन हाऊस गैसों के नाम बताइयें जो पर्यावरण प्रदूषण के लिए उत्तरदायी है ?
उत्तर :-मेथेन, कार्बन डाई ऑक्साइड आदि।
प्रश्न 13. जैव चिकित्सीय अपशिष्ट से होने वाली बीमारियों के नाम बताइये
उत्तर :- हेपेटाइटिस - बी, टिटनेस, एड्स आदि।
प्रश्न 14. "प्लास्टिक एक पेंटोलियम आधारित उत्पाद है" इसके हानिकारक प्रभाव बताइए।
अथवा प्लास्टिक के प्रयोग से कौन कौनसी हानियां हो सकती है ?
अथवा प्लास्टिक के प्रयोग से कौन कौनसी हानियां हो सकती है ?
उत्तर :-
प्रश्न 15. कचरें में फेकी गयी पॉलीथिन की थैलियों का जानवरों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
- यह जमीन की उर्वरा शक्ति को कमजोर करता है।
- प्लास्टिक के ज्यादा सम्पर्क में रहने पर खून में थेलेटस की मात्रा बढ़ जाती है।
- गर्भवती महिलाओं में शिशु का विकास रूक जाता है।
- प्रजनन अंगो को नुकसान पहुंचता है।
- प्लास्टिक उत्पादों में पाया जाने वाला बिस्फेनाल शरीर में मधुमेह व लिवर एन्जाइम को असतुलित कर देता है।
प्रश्न 15. कचरें में फेकी गयी पॉलीथिन की थैलियों का जानवरों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :-पॉलीथिन की थैलियों जब जानवरों द्वारा खा ली जाती है तो उनके पेट व आंत में फस जाती है, जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है।
प्रश्न 16. पोलीथिन की थैलियां जलाने से कौन कौनसी गैसे उत्सर्जित होती है ?
उत्तर :- कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, डाई ऑक्सींस आदि ।
प्रश्न 17. नालियों में जल के रूकने से कौन कौनसे रोग हो सकते है ?
उत्तर :- श्वसन संबंधी, त्वचा संबंधी, आंखों में जलन, डेंगू, मलेरिया आदि ।
नोट :- प्रश्न संख्या 15,16,17 को जोड़कर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है। जैस - कचरे में फेंकी गयी पॉलीथिन थैलियों के हानिकारक प्रभाव बताइयए ?
अथवा "हमें पॉलिथिन थैलियां कचरे में नहीं फैंकनी चाहिए" क्यों ?
अथवा "हमें पॉलिथिन थैलियां कचरे में नहीं फैंकनी चाहिए" क्यों ?
प्रश्न 18. अपशिष्ट प्रबंधन में कौन कौनसे पदार्थ शामिल किये जाते है ?
उत्तर :- ठोस, तरल, गैस या रेडियोधर्मी पदार्थ।
प्रश्न 19. अपशिष्ट प्रबधन के लिए भारत सरकार ने कौनसी समिति का गठन कर रखा है ?
उत्तर :- शिवरामन समिति।
प्रश्न 20. शिवरामन समिति का गठन कब किया गया ?
उत्तर :- 1975 में।
प्रश्न 21. शिवरामन समिति का संबंध किससे है ?
उत्तर :- अपशिष्ट प्रबंधन से।
प्रश्न 22. शिवरामन समिति द्वारा अपशिष्ट प्रबधन हेतु क्या सुझाव दिये गये है ?
उत्तर :-
- बड़े बड़े कूड़ेदानों की स्थापना करना।
- मल मूत्र निष्कासन की उचित व्यवस्था।
- कूड़ा करकट उठाने की समुचित व्यवस्था ।
- कूड़े के ढेरों को जला कर भस्म करना।
नोट :- प्रश्न संख्या 19,20,21,22 को जोड़कर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है जैसे -अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार द्वारा किस समिति का गठन किया गया है, तथा इस समिति के द्वारा दिए गए सुझावों को लिखिए ?
प्रश्न 23. अपशिष्ट प्रबंधन किसे कहते है ?
उत्तर :- अपशिष्ट पदार्थों के समुचित निस्तारण या निपटाने के प्रबंधन को अपशिष्ट प्रबंधन कहते है।
प्रश्न 24. अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कौनसे तरीके सुझाए गये है ?
उत्तर :-
- भूमी भराव
- भस्मीकरण
- पुनर्चकरण
- रासायनिक क्रिया
प्रश्न 25. भूमिभराव से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- यह अपशिष्ट निपटान का साफ और कम खर्च वाला तरीका है। यह गैर उपयोग की खानों, खनन रिक्तियों आदि क्षेत्रों में बनाये जाते है। इसमें गडढों को मिट्टी से भर देते है और गैस निकासी के लिए भूमिभराव गैस प्रणाली स्थापित कर देते है। इस गैस को एकत्रित कर विधुत उत्पादन किया जा सकता है
प्रश्न 26. जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निष्पादन के लिए कौनसी विधि उपयुक्त है ?
उत्तर :- भस्मीकरण विधि।
प्रश्न 27. भस्मीकरण पद्धति किस देश में ज्यादा प्रचलित है ?
उत्तर :-जापान (क्योंकि इसमें कम भूमि की जरूरत पड़ती है)
प्रश्न 28 भस्मीकरण पद्धति को ''एक विवादास्पद पद्धति' क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :- गैसीय प्रदूषण के कारण।
प्रश्न 29 भस्मीकरण किन दो पैमानों पर किया जा सकता है ?
उत्तर :-
- छोटे पैमाने पर – व्यक्तियों द्वारा।
- बड़े पैमाने पर – उद्योगों द्वारा।
नोट :- प्रश्न सख्यां 26,27,28,29 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है।
जैसे - भस्मीकरण विधि किस हेतु उपयोग में ली जाती है ?
जैसे - भस्मीकरण विधि किस हेतु उपयोग में ली जाती है ?
अथवा भस्मीकरण विधि से आप क्या समझते है ?
प्रश्न 30. 3R क्या है ?
उत्तर :-
- Reduce (कम उपयोग)
- Reuse (पुनः उपयोग)
- Recycle (पुनः चक्रण)
प्रश्न 31. जैविक खाद/वर्मीकम्पोस्ट/ कम्पोस्ट खाद का निमार्ण कैसे किया जाताहै ?
उत्तर :- प्राकृतिक जैविक अपशिष्ट जैसे पौधे की सामग्री, बचा हुआ भोजन,कागज, ऊन आदि का प्रयोग कर जैविक खाद/वर्मीकम्पोस्ट/कम्पोस्टखाद बनाई जा सकती है।
प्रश्न 32. पुनर्चकरण से क्या तात्पर्य है ? समझाइये।
उत्तर :-पुनर्चकरण का अर्थ है – पुनः मिलना। अर्थात अपशिष्ट पदार्थों कापुनर्नवीकरण करना। ज्यादातार विकसित देशों में पुनर्चकरण का अर्थव्यापक संग्रह और रोजाना अपशिष्ट पदार्थों का पुन: प्रयोग करने से है।पुनर्चकरण उत्पादों में एल्युमिनियम के डिब्बे, इस्पात, भोजन औरएयरोसोल के डिब्बे, प्लास्टिक तथा कांच की बोतलें, गत्ते के डिब्बे,पत्रिकाएं, प्लास्टिक आदि आते हैं। अर्थात हम इन सभी वस्तुओंका पुनर्चकरण कर सकते है।
प्रश्न 33. अपशिष्ट प्रबंधन की विधियों के अतिरिक्त अपशिष्ट निस्तारण के कौन कौनसे उपाय हो सकते है ?
उत्तर :-
- गहरे महासागरों में अपशिष्ट का निस्तारण करके, पर ध्यान रखेंगे कीसागरीय प्रदूषण न हो।
- मृत जीवों के अवशेष जैसे – हडिडयां, पखं, वसा, रक्त आदि को पकाकर इनसे चर्बी बनाई जा सकती है। इस चर्बी का उपयोग हम साबुन बनाने में कर सकते है।
- कुड़े करकट को अत्यधिक दाब द्वारा ठोस कचरे में बदल सकते है।
- नगरीय जल को गढ़ो में डालकर शुद्धिकरण पश्चात इसका सिचाई में उपयोग लिया जा सकता है।
- "मास्टर प्लान" के द्वारा अपशिष्ट का निस्तारण किया जा सकता है।
प्रश्न 34. "पर्यावरण एक साझी विरासत है जिसे हमें सुरक्षित रखना है" इस हेतुआप क्या करेंगे ?
उत्तर :- इसके लिए हमें अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। इस में अपने घर के अपशिष्ट पदार्थों को स्वयं या दूसरों के घरों में अथवा नालियों में फेंकना बन्द कर उचित स्थान पर एकत्रित करना होगा। नगरपालिकाओं को अपनी उदासीनता त्यागनी होगी तथा सफाई कर्मचारियों को मन लगाकर कार्य करना होगा। पर्यावरण प्रदूषित न हो तथा हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव न पड़े इस हेतु पुरे समाज को सामुहिक प्रयास की आवश्यकता है।