Brahmaand Evan Jaiv Vikaas || Universe and Bio-evolution ब्रह्मांड एवं जैव विकास अध्याय – 16

अध्याय – 16
ब्रह्मांड एवं जैव विकास 3 अंक 1(3)

प्र-1 अद्वैतवाद क्या है? 
उत्तर- स्वामी विवेकानन्द के अनुसार संसार में भिन्न-भिन्न प्रकार के जीव व वस्तुएँ दिखाई देती है, मगर वे मूल रूप से चेतना के ही रूप है | इस विश्वास को अद्वैतवाद कहते है |
प्र-2 जैव केन्द्रिकता का सिद्धान्त किसने दिया ? 
उत्तर- राबर्ट लान्जा और बोब बर्मन ने 2007 में जैव केन्द्रिकता का सिद्धान्त दिया |
प्र-3 जैव उत्पति / जैव विकास के सिद्धान्तों को लिखिए |
उत्तर-

  1. जैव केन्द्रिकता का सिद्धान्त 
  2. बिग बैंग सिद्धान्त
  3. जीव उत्पति के भौतिक सिद्धांत 
  4. जीव उत्पति के आध्यात्मिक सिद्धान्त

प्र-4 निर्जीव पदार्थों से जीवन उत्पत्ति का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया ? 
उत्तर- 1924 में अलेक्जेण्डर ओपेरिन ने |
प्र-5 अवशेषांग किसे कहते है ? मानव शरीर के अवशेषांग के नाम लिखो
उत्तर- जीवों के शरीर में कुछ ऐसे अंग पाए जाते है जिनका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं है, अवशेषांग
कहलाते है| उदाहरण-अक्कल दाढ, एपेंडिक्स, मानव कर्ण पेशिया |
प्र-6 चार्ल्स डार्विन द्वारा लिखित पुस्तक का नाम लिखो
उत्तर- जातियों के विकास पर लिखित पुस्तक “ दी ओरीजिन ऑफ़ स्पीशीज” है|
प्र-7 जीवाश्म किसे कहते है? दो जीवाश्मीय प्रमाणों के नाम लिखो
उत्तर- प्राचीन जीवों के अवशेष जिन्हें हम जमीन से खोद कर निकालते है, जीवाश्म कहलाते है। उदाहरण
हैयरी मेमथ, आर्कियोप्टेरिक्स |
प्र-8 जैव विकास को प्रमाणित करने वाले दो बिन्दु लिखो |
उत्तर- 

  1. सभी बहुकोशीय जीवों का शरीर यूकैरियोटिक कोशिकाओं से बना है|
  2. केन्द्रकीय पदार्थ DNA सभी जीवों में समान रूप से कार्य करता है। 
  3. प्रोटीन पाचक एंजायम ट्रिप्सिन सभी जीवों में क्रियाशील है

प्र-9 उत्परिवर्तन किसे कहते है? 
उत्तर- जीवों में अचानक होने वाले परिवर्तनों को उत्परिवर्तन कहतें है |
प्र-10 उत्परिवर्तन का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया | 
उत्तर- ह्यूगो डी ब्रिज ने
प्र-11 लैमार्क के सिद्धांत का खण्डन किसने किया | 
उत्तर- वीजमैन ने |
प्र-12 जाति को परिभाषित किजिए  
उत्तर- पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने स्वरूप को बनाए रखने में सक्षम जीवों के समूह को जाति कहा जाता है|
प्र-13 जातिवृत्त किसे कहते है? 
उत्तर- प्रत्येक जाति के विकसित होने के इतिहास को जाति का जातिवृत्त कहते है|
प्र-14 नवडार्विनवाद क्या है? 
उत्तर- डार्विन के प्राकृतिक वरण सिद्धांत व डी ब्रीज के उत्परिवर्तनवाद को मिलाकर बनाया सिद्धांत
नवडार्विनवाद कहलाता है|
प्र-15 उत्तरजीविता का सिद्धान्त क्या है? 
उत्तर- डार्विन के अनुसार जीवन-संघर्ष में जो जीव सर्वोत्तम होता है, वह जीवित रहता है और एक नई जाति बन जाती है |
प्र-16 समजात अंग किसे कहते है? 
उत्तर- जीवों के ऐसे अंग जिनके कार्य अलग-अलग हो परन्तु मूलभूत संरचना एक जैसी हो समजात अंग कहलाते है | जैसे:- मनुष्य के हाथ, व्हेल के फ्लीपर, चमगादड़ के पंख ,चीते की अगली टांग |
प्र-17 आर्कियोप्टेरिक्स का जीवाश्म किस रूप में मिला? 
उत्तर- आर्कियोप्टेरिक्स का जीवाश्म चित्र के रूप में मिला, जिससे पता चलता है कि पक्षियों की उत्पत्ति रेंगने वाले जीवों से हुई थी|
प्र-18 जैव केन्द्रिकता का सिद्धान्त क्या है? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर- राबर्ट लान्जा और बोब बर्मन ने बताया कि इस विश्व का अस्तित्व जीवन के कारण है अर्थात जीवन के सृजन व विकास के लिए ही विश्व की रचना हुई है| अत: चेतना ही सृष्टि के स्वरूप को समझने का सही मार्ग है| जीवन को केंद्र में रखने पर ही सृष्टि के सृजन को समझा जा सकता है| सृष्टि एक स्व नियोजित योजना के अन्तर्गत निर्मित हुई है।
प्र-19 सृष्टि की उत्पति की बिगबेंग अवधारणा को समझाइये |
उत्तर- वर्तमान में सृष्टि उत्पत्ति की सर्वाधिक मान्यता प्राप्त अवधारणा बिगबेंग है| इसके अनुसार ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति एक अत्यन्त सघन व गर्म पिण्ड से 13.8 अरब वर्ष पूर्व महाविस्फोट के कारण हुई है | ब्रह्मांड के ये भाग अभी भी फैलते हुए एक-दुसरे से दूर जा रहे है| ब्रह्माण्ड के ठन्डा होने से उप-परमाणीय कणों से सरल परमाणु बने | प्रारम्भिक तत्वों हाइड्रोजन, हीलियम व लिथियम से दैत्याकार बादल बने | गुरुत्व बल के कारण संघनित होकर बादलों ने तारों व आकाश गंगाओं को जन्म दिया| ब्रह्माण्ड में हल्के तत्वों की अधिकता, अन्तरिक्ष में सूक्ष्म विकिरणों की उपस्थिति, महाकाय संरचनाओं की उपस्थिति व हब्बल के नियम को समझाने में सफलता इसके ही प्रमाण है| सुपर नोवाओं के लाल विस्थापन को मापने से यह तथ्य सामने आया है कि ब्रह्माण्ड के फैलने की गति बढ़ रही है।
प्र-20 जीव उत्पत्ति के मिलर प्रयोग को समझाइये| 
उत्तर- 1953 में स्टेनले मिलर एक विद्युत विसर्जन उपकरण के फ्लास्क में पानी भरकर निर्वात पैदा कर दिया और उसमें मीथेन, अमोनिया व हाइड्रोजन को 2:1:2 में भर दिया| एक सप्ताह तक विद्युत विसर्जन होने के बाद संघनित द्रव का विश्लेष्ण किया तो देखा कि उस द्रव में अमीनो अम्ल, एसिटिक अम्ल एवं कार्बनिक अम्लों के साथ-साथ राइबोस शर्करा, प्यूरीन्स एवं पिरीमिडीन्स आदि पाए गये जो जीवों के केन्द्रकीय पदार्थ है।