पादप एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्व अध्याय-14
अंक भार =5
प्रश्न 1 – आर्थिक वनस्पति विज्ञान किसे कहते है ?
उत्तर - आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण उपयोगी पादपो का अध्ययन आर्थिक वनस्पति विज्ञान कहलाता है।
प्रश्न 2 – गैहूँ का वानस्पतिक नाम व उन्नत किस्मों के नाम लिखिए ?
उत्तर -गैहूँ – ट्रिटीकम एस्टाइवम (रबी की फसल) किस्म - सोनालिका, कल्याण सोना, शरबती।
प्रश्न 3 – चावल का वानस्पतिक नाम व उन्नत किस्में बताइए?
उत्तर –
- चावल - ओराइजा सेटाइवा (खरीफ)
- किस्म – बासमती, स्वर्णदाना, जया, रत्ना।
प्रश्न 4 – मक्का का वानस्पतिक नाम व उन्नत किस्म बताइए?
उत्तर –
- मक्का – जिआ मेज (खरीफ)
- किस्म - विजय, शक्ति, रतन ।
प्रश्न 5 – बाजरा का वानस्पतिक नाम बताइए?
उत्तर – पेनिसिटम टाइफॉइडिस
प्रश्न 6 – महत्वपुर्ण दालों के नाम, वैज्ञानिक नाम बताइए?
उत्तर –
- चना- साइसर ऐराइटिनम - उत्पादन में भारत प्रथम
- अरहर- केजेनस केजान
- मटर- पाइसम सेटाइवम
- मूंगफली- ऐरेकिस हाइपोजिया – भारत विश्व में प्रथम
- सोयाबीन– ग्लाईसीन मैक्स – प्राटीन की सर्वाधिक मात्रा
प्रश्न 7– चाय का वानस्पतिक नाम एवं इसका स्त्रोत बताइए ?
उत्तर – चाय- केमेलिया साइनेन्सिस (पौधे की पत्तियों से)
प्रश्न 8 – कॉफी का वानस्पतिक नाम एवं इसका स्त्रोत बताइए ?
उत्तर –कॉफी- कॉफिया अरेबिका – पौधे के भुने हुए बीजो से।
प्रश्न 9 – जड़ो से प्राप्त होने वाली सब्जियों के नाम व वानस्पतिक नाम लिखिए ?
उत्तर –
- गाजर - डॉकस कैरोटा
- मूली – रेफेनस सेटाइवस
प्रश्न 10- स्तम्भ से प्राप्त होने वाली सब्जियों के नाम बताइए ?
उत्तर –
- आलु- सोलेनम टयूबरोसम
- अरबी- कोलोकेसिया एस्कुलेंटा
प्रश्न 11- पर्ण से प्राप्त होने वाली सब्जियों के नाम बताइए ?
उत्तर –
- बथआ – चिनोपोडियम एल्बम ।
- स्पाइनेशिया आलेरेशिया- पालक
प्रश्न 12- पुष्पक्रम से प्राप्त होने वाली सब्जियों के नाम बताइए ?
उत्तर – फूलगोभी- ब्रेसिका ओलेरेशिया बोट्राइटिस
प्रश्न 13- फल सें प्राप्त होने वाली सब्जियो के नाम बताइए?
उत्तर –
- टमाटर – लाइकोपर्सिकोन एस्कुलेन्टम
- भिण्डी – एबलमॉस्कस एस्कुलेन्टम
- बैंगन – सोलेनम मेलोन्जिना
प्रश्न 14- निम्न फलो के वानस्पतिक नाम बताइए?
उत्तर –
- आम – मैंजीफेरा इण्डिका
- संतरा – सिट्रस रेटिकुलेटा पपीता – केरिका पपाया
प्रश्न 15-निम्न औषधीय पादपो के वानस्पतिक नाम बताइए ?
उत्तर –
- स्तंम्भ से प्राप्त
- हल्दी- कुरकुमा लौंगा
- अदरक- जिन्जीबर आफिसीनेल
- मूल से प्राप्त
- सर्पगन्धा- रॉवल्फिया सर्पेन्टाइना
- अश्वगंधा- विथानिया सोम्नीफेरा
- छाल से प्राप्त कुनैन
- सिनकोना ऑफिसीनेलिस
- पर्ण से प्राप्त
- ग्वारपाठा- एलोयवेरा
- तुलसी- ओसिमम सेन्कटम
उत्तर –
- जूट- कोरकोरस केप्सुलेरिस
- नारियल- कोकोस न्यूसीफेरा
प्रश्न 17- इमारती काष्ठ किसे कहते है ?
उत्तर – वह काष्ठ जिसमें फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियाँ आदि बनाई जाती है इमारती काष्ठ कहलाती है।
Ex-
- सागवान – टेक्टोना ग्रांडिस
- रोहिड़ा - टेकोमेला अण्डुलेटा
- खेजड़ी - प्रोसोपिस सिनेनेरिया
प्रश्न 18- एपीकल्चर किसे कहते है?
उत्तर – मधुमक्खी पालन एपीकल्चर कहलाता है।
प्रश्न 19– मधुमक्खी पालन के दो उत्पाद लिखिए ?
उत्तर –(i) शहद (ii) मधुमोम
प्रश्न 20- मधुमक्खी के छाते में कितने प्रकार की मक्खियां होती है ?
उत्तर –तीन प्रकार की मक्खियां होती है- श्रमिक, नर एवं रानी
प्रश्न 21- मधुमक्खी पालन के क्या लाभ है ?
उत्तर –मधुमक्खी के पालन से परागण की क्रिया आसानी से होने के कारण फसल की पैदावार बढ़ती है। मधुमक्खी से प्राप्त शहद उच्चऊर्जा युक्त भोज्य पदार्थ होने के साथ औषधि के रूप में भी काम में लिया जाता है। शहद प्रतिरक्षक के रूप मे भी काम में आता है।
प्रश्न 22- मधुमक्खी पालन एपीकल्चर से आप क्या समझते है ?
उत्तर – इस प्रश्न के उत्तर के लिए प्रश्न 18,19,20,21 का समेलित करे।
प्रश्न 23- शहतुत की पत्तियों पर वृद्धि करने वाली रेशमकीट की जाती कौनसी है ?
उत्तर –बोम्बिक्स मोराई
प्रश्न 24- रेशम उत्पादन में भारत का कौनसा स्थान है ?
उत्तर – तीसरा
प्रश्न 25- रेशमकीट में लार्वा क्या कहलाता है ?
उत्तर – कैटरपिलर
प्रश्न 26- रेशमकीट में रेशम ग्रन्थियां क्या होती है ?
उत्तर – कैटरपिलर लार्वा में एक जोड़ी लार ग्रन्थि होती है जिसे रेशम ग्रन्थियां कहते है।
प्रश्न 27- रेशमकीट के द्वारा रेशम का निर्माण कैसे किया जाता है?
उत्तर – रेशमकीट लार्वा अवस्था में शहतुत की पत्तियों को खाता है तथा पूर्ण विकसित होने पर यह लार्वा की लम्बाई से पांच गुना अधिक लम्बा हो जाता है व भोजन ग्रहण करना बंद कर देता है। इस समय यह रेशम के धागे को अपने ऊपर लपेटकर कोकून का निर्माण कर स्वंय प्यूपा में बदल जाता है। यह कैटरपिलर 3 दिन में 1000 से 1200 मीटर लम्बे धागे का निर्माण करता है। एक कोकुन भार 1.8 से 2.2 ग्राम होता है। रेशम प्रोटीन का बना होता है इसका भीतरी भाग फाइब्रोजन व बाहरी भाग सेरिसीन प्रोटीन का बना होता है।
प्रश्न 28- रेशमकीट की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन करते हुए रेशम निर्माण की प्रक्रिया समझाइए ?
उत्तर – इसके उत्तर के लिए प्रश्न संख्या 23 से 27 तक समेकित करे।
प्रश्न 29- लाख कीट संवर्धन किसे कहते है ?
उत्तर – लाख के व्यापारिक उत्पादन हेतु लाख कीटो के पालन को लाख संवर्धन कहते है। विश्व में लाख उत्पादन में 80 प्रतिशत भारत में उत्पादित होता है।
प्रश्न 30- लाख का वैज्ञानिक नाम बताइए ?
उत्तर – लेसीफर लैका
प्रश्न 31- लाख किसे कहते है ?
उत्तर –लाख कीटो की लक्ष ग्रन्थियो द्वारा स्त्रावित रेजिनयुक्त रालदार पदार्थ को लाख कहते है।
प्रश्न 32- नर लाख कीट किस अवस्था में लाख उत्पन्न करता है ?
उत्तर – निम्फावस्था
प्रश्न 33– भारतीय लाख अनुसंधान केन्द्र कहां है ?
उत्तर – रांची, बिहार
प्रश्न 34- मुक्ता संवर्धन किसे कहते है ?
उत्तर – कृत्रिम तकनीक के माध्यम से सीपियों को पालकर उनसे मुक्ता या मोती प्राप्त करना मुक्ता संवर्धन कहलाता है। लिंघा मोती सबसे उत्तम माना जाता है।