Prithvee Ki Sanrachana || Earth structure पृथ्वी की संरचना अध्याय-15

पाठ-15 पृथ्वी की संरचना अंक भार-3(1)

नोट:- इस अध्याय से खण्ड ब में 3 अंक का ज्ञान आधारित लघुतरात्मक प्रश्न संभावित है।

1.पृथ्वी पर ऋतुओ के बनने का क्या कारण हैं। 
उतर- सूर्य का उतरायण-दक्षिणायन होना ।
2. पृथ्वी की उत्पति के संबध में ज्वारीय परिकल्पना को समझाइये। 
उतर- इस परिकल्पना के अनुसार एक विशाल तारा सूर्य के समीप आया जिसके आकर्षण के कारण सुर्य से बहुत सा पदार्थ टूटकर ग्रहों में बंट गया । जिससे पृथ्वी की उत्पति हुई है।
3. भूमि, गैय व टेरा क्या है। 
उतर- पृथ्वी के प्रचलित नाम है।
4. पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह कौनसा है। 
उतर- चन्द्रमा
5. चन्द्रमा की उत्पति कैसे हुयी है। 
उतर- मंगल गृह के आकार के एक पिण्ड के पृथ्वी के टक्कराने से चन्द्रमा की उत्पति हुयी है।

नोट :- प्रश्न संख्या 5 व 6 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न बनाया जा सकता है। जैसे :- पृथ्वी का प्राकृतिक उपगृह कौनसा है, इसकी उत्पति कैसे हुयी थी। 

6. जैवमण्डल किसे कहते है। 
उतर :- जल, थल तथा वायुमण्डल का वह भाग जहां जीवन पाया जाता है, उसे जैवमण्डल कहते हैं।
7. पृथ्वी को कुल कितनी परतों में बांटा गया है। 
उतर- तीन (भूपर्पटी, मेंटल,क्रोड)
8. पृथ्वी की बाहरी परत कौनसी है, इसकी विशेषता लिखिए। 
उतर- पृथ्वी की बाहरी परत भूपर्पटी है । यह एक ठोस परत है। जिसे पृथ्वी की त्वचा भी कहा जाता है। इसकी मोटाई सभी स्थानों पर एक समान नहीं है। इस अंतर के कारण कही पहाड़, कही मैदान, कहीं समुद्र, कही पर्वत तो कही मरुस्थल घाटिया है। इस भाग में विवर्तनिक प्लेटे स्थित है।
9. पृथ्वी की दूसरी परत को किस नाम से जाना जानते है। तथा इसकी विशेषताएं बताईये। 
उतर – पृथ्वी की दूसरी परत को मेंटल कहते है। यह सबसे मोटी पर्त है। यह अधिकांशतः गर्म पिघली चट्टानो से बनी है । इन सिलीकेट चटटानों में लोहे व मैग्नीशियम की मात्रा भूपर्पटी की तुलना में अधिक होती है। इसमें उबलते हुए द्रव की तरह बुलबुले उठते रहते है। मेंटल पृथ्वी के मध्य भाग पर उपर नीचे होती रहती हैं।
10. पृथ्वी का केन्द्रीय भाग / तीसरी परत/ सबसे अन्दर की परत कौनसी है । इसकी विशेषताएं बताईयें । 
उतर- पृथ्वी का केन्द्रीय भाग / तीसरी परत/सबसे अन्दर की परत का नाम क्रोड है। सर्वाधिक गहराई में होने के कारण सबसे गर्म है तथा इसका तापमान 7000 डिग्री सेल्सियस हैं । क्रोड के दो भाग है। अन्दर का ठोस भाग शुद्ध लोहे का बना होता है बाहरी भाग तरल जो लोहा व निकल का बना होता है । पृथ्वी के चुम्बकत्व का कारण क्रोड ही है ।

नोट :- प्रश्न संरचना 8,9,10 व 11 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है। जैसे :पृथ्वी को कुल कितनी परतो में बांटा गया है। इसके किसी एक भाग का वर्णन कीजिए ।
अथवा पृथ्वी के चुम्बकत्व का कारण पृथ्वी की कौनसी परत है। किसी एक परत का वर्णन कीजिए ।
अथवा पृथ्वी की सबसे बाहरी परत कौनसी है। किन्ही दो परतो का वर्णन कीजिए ।
अथवा पृथ्वी की आंतरिक संरचना को समझाइयें। 

12. पृथ्वी में सर्वाधिक मात्रा में पाये जाने वाले तत्व का नाम बताइये । 
उतर- लोहा (34.6 प्रतिशत)
13. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर जल तथा स्थल है। 
उतर- 70 प्रतिशत भाग पर जल तथा 30 प्रतिशत भाग पर स्थल है।
14. हिमालय के स्थान पर पहले कौनसा सागर था । 
उतर- टेथिस सागर
15. विवर्तनिक शक्तियां किसे कहते है। 
उतर- पृथ्वी की सतह को बदलने के लिए निरन्तर कार्य करने वाली शक्तियों को विवर्तनिक शक्तियां कहते है।
16 विवर्तनिक शक्तियाँ कितने प्रकार की होती है। नाम लिखों । 
उतर- दो प्रकार की होती हैं
  1. आंतरिक विवर्तनिक शक्तियां
  2. बाह्य विवर्तनिक शक्तियां 
नोट :- प्रश्न संख्या 15 व 16 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है। जैसे :विवर्तनिक शक्तियां किसे कहते है। ये कितने प्रकार की होती है। नाम लिखिए । 

17. आन्तरिक विवर्तनिक शक्तियां किसे कहते है। 
उतर- पृथ्वी के अन्दर रहकर कार्य करने वाली शक्तियों को आन्तरिक विवर्तनिक शक्तियां कहते है।
18. पृथ्वी के भीतर स्थित गर्म तरल पदार्थ को किस नाम से जाना जाता है। 
उतर- मैग्मा
19. पृथ्वी के अन्दर आंतरिक विवर्तनिक शक्तियां किस प्रकार कार्य करती है । 
उतर-जब ये शक्तियां भू-गर्भ मे लम्बवत कार्य करती है तो भूमि की सतह पर महाद्वीप, पठार, मैदान, समुद्र आदि का निमार्ण होता है। जब आंतरिक विवर्तनिक शक्तियां क्षैतिज दिशा में कार्य करती है तो धरातल पर वलन, भ्रंशन तथा चटकन पैदा होने से घाटी तथा पर्वत बनते हैं।

नोट :- प्रश्न संख्या 17 तथा 19 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है। जैसे :आंतरिक विवर्तनिक शक्तियां किसे कहते है। तथा किस प्रकार कार्य करती है।
अथवा
आन्तरिक विवर्तनिक शक्तियों को समझाइये। 


20. ज्वालामुखी के बारे में आप क्या जानते हैं ।
उतर- ज्वालामुखी पथ्वी की आंतरिक विवर्तनिक शक्तियों की एक महत्वपर्ण घटना है। इसमें पथ्वी के अन्दर उत्पन्न हलचल के कारण भूपटल से धुंआ, राख, वाष्प व गैसे बाहर निकलती है। चट्टाने पिघलकर लावे के रुप में बाहर आ जाती है। पृथ्वी की सतह पर बने मुख से ज्वालाएं निकलने लगती है। जिससे इसका नाम ज्वालामुखी पड़ा ।
21. ज्वालामुखी से होने वाले लाभ बताइये ।
उतर- ज्वालामुखी द्वारा बनी मिट्टी अत्याधिक उपजाऊ होती है। लावा के साथ गंधक, बोरीक अम्ल व कीमती धातुएं आदि कीमती पदार्थ बाहर निकल आते है। गर्म पानी के झरने भी ज्वालामुखी के कारण ही बनते है ।

नोट :- प्रश्न संख्या 20 व 21 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न तैयार किया जा सकता है । जैसे:ज्वालामुखी से आप क्या समझते है। इससे होने वाले लाभ भी बताइये। 

22. सर्वनाशी भूकम्प किस रिएक्टर के होते है।
उतर- 7 से अधिक के ।
23. भूकम्प को किस यंत्र द्वारा मापा जाता है।
उतर-भूकम्पमापी।
24. भूकम्प नापने की ईकाई क्या हैं ।
उतर- रिक्टर ।
25. भूकम्प के केन्द्र बिन्दू को किस नाम से जानते है।
उतर- कम्प-केन्द्र (एपीसेन्टर)
26. भूकप आने के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उतर-विवर्तनिक सिद्वान्तों के अनुसार पृथ्वी की सतह 29 प्लेटो में बंटी हुई हैं तथा विवर्तनिक घटनाएं प्लेटो के किनारे पर होती है। प्लेटो के किनारे रचनात्मक, विनाशी एवं सरंक्षी तीन प्रकार के होते है। विनाशी किनारों पर विनाशक भूकम्प आते है।
27. उतर भारत , तिब्बत एवं नेपाल में भूकम्प का क्या कारण है।
उतर- विवर्तनिक प्लेटों के टकराव के कारण।
28. भारत में सर्वाधिक भूकम्प जोखिम क्षेत्र कौन-कौनसे है।
उतर- जम्मू कश्मीर, हिमाचल तथा उतराखंड।
29. भारत में सबसे कम भूकम्प जोखिम क्षेत्र कौन-कौनसे है।
उतर- पंजाब, हरियाणा तथा उतरप्रदेश ।
30. उस शहर का नाम बताइये जहां 1737 में आये भूकम्प के कारण लगभग 3 लाख लोग मारे गये। 
उतर- कोलकता।।
31. पृथ्वी की सतह पर कुल कितनी विवर्तनिक प्लेटे है।
उतर- 29 32. पृथ्वी की आंतरिक विवर्तनिक शक्तियों के प्रभाव से उत्पन्न कोई तीन घटनाएं बताईये। उतर- ज्वालामुखी, भूकम्प एवं सुनामी।
33. सुनामी शब्द का क्या अर्थ है।
उतर- भूकम्पीय सागर लहर ।
34. हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा बन्दरगाह गुजरात के किस शहर में खोजा गया है।
उतर- धोलावीरा में ।
35. सुनामी से आप क्या समझते है।
उतर- सागर तल में आया 7 ईकाई से अधिक का भूकम्प सुनामी का कारण होता है। सुनामी के कारण समुद्र में उच्च ऊर्जा वाली लहरें उठती है। जिससे तटीय क्षेत्र पानी से भर जाते है। सुनामी उत्पति केन्द्र से दो दिशाओं में चलती है गहरे समुद्र की तरफ चलने वाली सुनामी विनाशक नहीं होती है जबकि किनारों की ओर चलने वाली सुनामी विनाश लाती है
36. सुनामी से कौन-कौनसी हानियां होती है ।
उतर-सुनामी के साथ बहकर आया मलबा तट के बहुत अन्दर तक मार करता है भवनों, मानव तथा जानवरों को भारी नुकसान पहुंचाता है।

नोट:- प्रश्न संख्या 35 व 36 को मिलाकर एक नया प्रश्न तैयार किया जा सकता है। जैसे :- सुनामी किसे कहते है इससे क्या-क्या हानियां हो सकती है ।

37. बाह्य विवर्तनिक शक्तियां किसे कहते है ?
उतर-वे शक्तियां जो पृथ्वी के बाहर रहकर कार्य करती है, बाहरी विवर्तनिक शक्तियां कहलाती है ।
38. बाह्य विवर्तनिक शक्तियों को कितने भागों में बांटा है ?
उतर- दो भागों में
  1. अपक्षयण की शक्तियां
  2. अपरदन की शक्तियां
नोट:- प्रश्न संख्या 37 व 38 को मिलाकर एक बड़ा प्रश्न बनाया जा सकता है । जैसे :
बाहय विवर्तनिक शक्तियों को परिभाषित कीजिए तथा बताइये ये कितने प्रकार की होती है नाम लिखो।

39. अपक्षयण की शक्तियों का कृषि में क्या लाभ है।
उतर-
  1. कृषि के लिए आवश्यक मैदानों का निर्माण करती है।
  2. अनेक प्रकार के रसायन अपक्षयण के कारण बाहर आते है।
  3. ये शक्तियां चट्टानों को तोड़कर उपजाऊ मिट्टी का निर्माण करती है ।
40. अपक्षयण में मदद करने वाले कोई 4 कारक लिखिए।
उतर-
  1. सूर्य की गर्मी -दिन में सूर्य की गर्मी पाकर चट्टाने फैलती है तथा रात में सिकुड़ती है जिस कारण चट्टाने टूटने लगती है।
  2. वर्षा जल- गरम चट्टानों पर वर्षा के जल के गिरने से चट्टाने टूट जाती है।
  3. पाला- चट्टानों की दरारों में जमा पानी ठंड में जमकर बर्फ में बदल जाता है। जिससे दबाव के कारण चट्टाने टूटने लगती है।
  4. हवा– वायु के साथ उड़ते धूल के कण चट्टानों के टकराते है तो रेगमाल की तरह चट्टानों को घीसते है । 
41. ज्वारभाटा किसे कहते हैं ? इसकी उत्पति के क्या कारण है ? 
उतर- पृथ्वी पर स्थित सागरों के जल स्तर का सामन्य स्तर से ऊपर उठना ज्वार तथा नीचे गिरना भाटा कहलाता है। ज्वार भाटा सूर्य व चन्द्रमा के एक सीध में होने से होता है। ऐसा होने पर समुद्री जल का गुरुत्वाकर्षण बल बढ़ जाता है । इसके खिचाव के कारण ज्वार-भाटा उत्पन होते है।

42. समुद्री धाराएं क्या होती है ?
उतर-समुद्री जल में शक्ति का दूसरा रुप समुद्री धाराओं में मिलता है। इनको समुद्र में बहने वाली नदियां भी कहा जाता है। इनमें जल एक निश्चित दिशा में बहता रहता है। समुद्री धाराओं में कही ठंड तो कहीं गर्म जल बहता है। गर्म धाराएं क्षेत्र को गर्म तो ठंडी धाराएं शीतल कर देती है
43. हिमनदों से निकलने वाली कोई दो नदियों के नाम लिखो ?
उतर- गंगा व यमुना ।
44. ग्लोबल वार्मिंग किसे कहते है ?
उतर- विश्व के औसत ताप मे वृद्वि ग्लोबल वार्मिंग कहलाती है |
45. 'ग्लोबल वार्मिंग एक खतरा है' कैसे
उतर- ग्लोबल वार्मिंग के कारण हीम कम बन रहा है मगर पिघलता अधिक है जिससे समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। इससे समुद्र किनारे स्थित शहरों के जल में समा जाने का खतरा है। भारत का द्वारका शहर कई बार जल मे डूब चुका है।
46. हिमपात किसे कहते है ?
उतर- ठंडे क्षेत्रों में वर्षा नहीं होती है पानी जमकर हिमकणों के रुप मे बरसता है। इस घटना को हिमपात कहते है ।
47. किस नदी के किनारे वैदिक सभ्यता का विकास हुआ था ?
उतर- सरस्वती।
48. असमान वेग की हवाओं का क्या प्रभाव होता है ?
उतर- असमान वेग की हवाओं से चक्रवात उत्पन्न होते है। चक्रवात में हवाऐ सीधी न चलकर एक वर्ताकार पथ पर केन्द्रीय बिन्दु की ओर बढती है। ये हवाएं केन्द्र में कम वायुदाब के कारण उत्पन्न होती है। तेज हवाओं के साथ घनघोर वर्षा होती है तथा बादलों में गरज, चमक उत्पन्न होती है। पेड़ टूट जाते है, छप्पर उड़ जाते है। बिजली गुल हो जाती है, सामान्य जीवन बाधित हो जाता है। दाबान्तर के कारण तूफान उठते है जो उस क्षेत्र में भारी तबाही का कारण बनते है।