अध्याय – 11
मानव नेत्र एवं बिरंगा संसार
प्र . 1 मानव नेत्र का चित्र बनाइये ?
उत्तर
चित्र मानव आँख
मनुष्य की आंख के प्रमुख भाग निमं लिखित होते है –
1 . श्वेत पटल : आँख के गोले के ऊपर एक कटोर व अपार दर्शक परत ही श्वेत पटल कहलाती है| यह आँख के गोले की बाहरी चोंटो से रक्षा करती है|
2. कोर्निया : श्वेत पटल के सामने का उभरा हुआ पारदर्शक भाग कोर्निया कहलाता है| यह नैत्र में प्रकाश का प्रवेश द्वार है|
3. आइरिस : पुतली के आकर को नियंत्रित करने वाला अपारदर्शी परदा आइरिस या पारितारिका कहलाता है|
4. प्यूपिल या पुतली : आइरिस के मध्य स्थित छिद्र जो की आँखों में जाने वाले प्रकाश को नियंत्रित करता है|
5. लैंस : आइरिस के पीछे एक मोटा उत्तल लैंस होता है| इससे वस्तु का उल्टा छोटा व वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है|
6. रक्तक पटल अ कोरोइड : श्वेत पटल के अन्दर स्थित काले रंग की झिल्ली जो आँखों के गोले के अन्दर
7.रेटिना या दृष्टिपटल : रक्त पटल के नीचे की एक उत्पन्न करती है एवं दृक तंत्रिकाओ के माध्यम से मस्तिष्क तक सूचनाये पहुचाई जाती है |
प्र .2 निम्न को समझाइये?
1. समजंन क्षमता
2. मोतियाबिन्द
3. मानव नेत्र की अल्पतम बिन्दु / निकट बिन्दु
4. मानव नेत्र दूरतम बिन्दु
उत्तर 1. समजंना क्षमता – अभिनेत्रा की वह क्षमता जिसके कारण वह अपनी फोकस दूरी को समायोजित कर लेता है समजंन क्षमता होती है |
2. मोतियाबिन्द (केटारेक्ट ) – अधिक आयु के वृद्ध व्यक्तियों के नेत्र का क्रिस्टलीय लैस दूधिया तथा धुंधला हो जाता है | इस अवस्था को मोतियाबिंद (केटारेक्ट ) कहते है इसके कारण नेत्र की द्रष्टि में कमी या पूर्ण रूप से द्रष्टि क्षय हो जाती है|
शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) द्वारा इसे सही किया जा सकता है |
3. मानव नेत्र का अल्पतम बिंदु – वह न्यनूतम दूरी जिस पर रखी कोई वस्तु बिना किसी तनाव के अत्यधिक स्पष्ट देखी जा सकती है इसे अल्पतम दूरी कहते है तथा मानव नेत्र का निकट बिंदु भी कहते है | सामान्य व्यस्क मानव नेत्र के लिए यह दूरी 25 cm होती है |
4 . मानव नेत्र का दूरतम बिंदु – वह दूरस्थ जिस पर रखी कोई वस्तु बिना किसी तनाव के स्पष्ट देखी जा सके इसे मानव नेत्र की दूरतम दूरी व वह बिंदु जहाँ तक स्पष्ट देखा जा सकता है, दूरतम बिंदु कहलाता है मानव में यह बिंदु अंनत पर होता है |
प्र .3 (क) अन्तरिक्ष यात्री को आकाश काला क्यों प्रतीत होता है ?
(ख) आँख की पुतली के आकार कौनसा भाग नियंत्रित करता है
उत्तर (क) अन्तरिक्ष में निर्वात होने के कारण सूर्य के प्रकाश का प्रकीर्णन नही को पता है
इस कारण अन्तरिक्ष यात्री को आकाश काला प्रतीत होता है |
(ख ) आँख की पुतली के आकर को “परितारिका” नियंत्रिक करती है |
प्र .4 निम्न को समझाइये ?
1 .द्रष्टि के लिए मानव में दो नेत्र ही क्यों है ?
2 .जरा द्रष्टि दोष क्या होता है ?
3 . एक विद्यार्थी को श्यामपट्ट पर पढने में कठिनाई है , वह किस दोष से पीड़ित है , तथा इसे
किस प्रकार संशोधित किया जा सकता है ?
उत्तर 1. दो नेत्र होने के कारण हमारा दृष्टि क्षेत्र विस्तत हो मानव में एक नेत्र की क्षैतिज दृष्टि
150० होती है, जबकि दोनों नेत्रों द्रारा यह 180 ० हो जाता है, वास्तव ने किसी मंद
प्रकाशित वस्तु संसूचन की सामथ्य एक के बजाय दो ससुचको से बढ़ जाती है |
हमारे दोनों नेत्र सिर पर सामने की ओर लगे होते है जिससे हम त्रिविम (3D)
द्रष्टि का लाभ मिलता है. एक नेत्र बंद करके देखने पर वस्तुऐ हमे द्रिविमिय (2D)
ही दिखाई देती है |
2 . आयु में वृद्धि होने के साथ –साथ मानव नेत्र की समजंना क्षमता घट जाती है व
व्यक्तियों का निकट बिन्दु दुर हट जाता है , संशोधक चश्मों के बिना उन्हें पार
की वस्तुऐ देखने में कठिनाई होती है इसे जरा द्रष्टि दोष कहते है , यह
पक्ष्माक्षी पेशियों को धीरे – धीरे दुर्बल होंने तथा क्रिस्टलीय लैंस के लचीलेपन ने कमी
आने के कारण उत्पन्ना होता है कभी – कभी मानव में निकट दोष व दूर द्रष्टि दोनों हो
जाते है इसके निवारण के लिए प्राय : द्विफोकसी लैंसो की आवश्यकता होती हैं
द्विफोकसी में अवतल व उत्तल दोनों लैंस होते हैं ऊपरी भाग पर अवतल लैंस व निचला
भाग उत्तल लैंस होता हैं|
3. यह विद्यार्थी निकट दृष्टि दोष से पीड़ित है, जिसमें निकट वस्तुए तो साफ़ दिखाई देती
है, परन्तु दूर की वस्तु अस्पष्ट दिखाई देती है| इस दोष के संशोधन के लिए अवतल लैंस
का प्रयोग किया जाता है जो प्रतिबिम्ब को वापस दृष्टिपटल (रेटिना) पर ले जाता है|
प्र.5 आँख के दो मुख्य दोषो के नाम बताइए| उनके उत्पन्न होने के कारणो एवं उनके निवारण
के उपायों को समझाइए|
अथवा
दीर्घ दृष्टी दोष क्यों होता है? इसे कैसे दूर किया जा सकता है|
अथवा
आँख के प्रमुख दोषों का वर्णन कीजिए तथा उसका निवारण समझाइये|
अथवा
आँख के दृष्टि दोष को समझाइए| किस प्रकार के दृष्टि दोष निवारण हेतु निम्न लैंस प्रयुक्त
जाते है?
1.अवतल लैंस 2.द्विफोकसी लैंस
अथवा
दूर दृष्टि दोष किसे कहते है? इस दोष का निवारण किस प्रकार किया जाता है? किरण
आरेख द्वारा बताइए|
अथवा
दीर्घ दृष्टि दोष क्यों होता है? इसे कैसे दूर किया जा सकता है|
उत्तर निकट दृष्टि दोष:- इसमे व्यक्ति निकट की वस्तु को तो साफ देख सकता है, परन्तु दूर की
वस्तु को साफ नहीं देख सकता है|
कारण:- 1.अभिनैत्र लैंस की वक्रता का बढ़ना 2. नैत्र गोलक का लम्बा होना|
निवारण:- इस दोष को अवतल (अपसारी) लैंस के उपयोग द्वारा सुधारा जा सकता है|
दीर्घ दृष्टि दोष दूर दृष्टि दोष:- इसमें व्यक्ति दूर की वस्तु को तो साफ़ देख सकता है, परन्तु
निकट की वस्तु को साफ़ नहीं देख सकता है|
कारण:- 1. लैंस की फोकस दूरी की अत्यधिक हो जाना 2. गोलक छोटा होना|
निवारण:- इस दोष को उत्तल (अभिसारी) लैंस के उपयोग द्वारा सुधारा जा सकता है|
प्र.6. प्रिज्म से प्रकाश का अपवर्तन किस प्रकार होता है, बतायें?
अथवा
जब प्रकाश हवा से कांच में तथा पुनः हवा में आता है, तो प्रकाश के अपवर्तन दर्शाने वाले
चित्र को नामांकित कीजिए|
उत्तर प्रिज्म – काँच का एक त्रिभुज प्रिज्म कहलाता है, इसके दो त्रिभुजाकार आधार तथा तीन
आयाताकार पार्श्व-पृष्ठ होते हैं| ये पृष्ठ एक दुसरे पर झुके होते हैं| इसके दो पार्श्व
फलकों के मध्य का कोण प्रिज्म कोण कहलाता है|
काँच के त्रिभुज प्रिज्म से प्रकाश का अपवर्तन- चित्रानुसार PE एक आपतित
किरण है EF अपवर्तित व FS निर्गत किरण है| सर्वप्रथम पृष्ठ AB पर प्रकाश
की किरण वायु से काँच में प्रवेश कर रही है अपवर्तन के पश्चात् प्रकाश की
किरण अभिलेख की ओर मुड़ जाती है| दूसरे पृष्ठ AC पर, प्रकाश की किरण
काँच से वायु में प्रवेश करती है| अतः यह अभिलेख से दूर मुडती है, प्रिज्म के
प्रत्येक अपवर्तक पृष्ठ पर आपतन कोण व अपवर्तन कोण बनते हैं, प्रिज्म की
विशेष आकृति के कारण निर्गत कारण; आपतित किरण की दिशा में एक कोण
का निर्माण करती हैं जो विचलन (
D ) कहलाता है|
PE= आपतित किरण
Fs= निर्गत किरण
प्र.7 1. इन्द्रधनुष का बनना बताइए|
इन्द्रधनुष के बनने की प्रक्रिया को समझाइए|
2. स्पैक्ट्रम किसे कहते हैं? बताइए|
श्वेत प्रकाश का निक्षेपण क्या है? इस विक्षेपण होने का क्या कारण है? काँच के एक
प्रिज्म के द्वारा श्वेत प्रकाश के विक्षेपण के चित्र बनाइए|
उत्तर 1. वर्षा के पश्चात आकाश में जल व सूक्ष्म कणों में दिखाई देने वाला एक प्राकृतिक
स्पैक्ट्रम है| यह वायुमंडल में उपस्थिति जल की सूक्ष्म बूंदों द्वारा सूर्य के प्रकाश के
परिक्षेपण के कारण प्राप्त होता है| इन्द्रधनुष सदैव सूर्य के विपरीत दिशा में बनता है|
जल की सूक्ष्म बुँदे अपवर्तित तथा विक्षेपित करती है| तत्पश्तात इसे आतंरिक
परावर्तित करती है, अंतत: जल की बूंदों से बाहर निकलते समय प्रकाश को पुनः
अपवर्तित करती है| प्रकाश के परिक्षेपण तथा आतंरिक परिवर्तन के कारण विभिन्न
वर्णप्रेक्षक के नैत्रों तक पहुंचते है|
उत्तर 2.
काँच क प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण
जब श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजरा जाता है तो यह प्रकाश सात रंगों में विभक्त हो
जाता है यह रंग इस प्रकार होए हैं| (1) बैंगनी (violet) (2) जामुनी (indigo) (3)
नीला (blue) (4) हरा (green) (5) पिला (yellow) (6) नारंगी (orange) (7) लाल
(red) इस प्रकाश के अवयवी वर्णों के इस बैंड को स्पेक्ट्रम कहते है तथा प्रकाश के
अवयवी वर्णों में विभाजन को विक्षेपण कहते है|
प्र.8 निम्न को समझाइये ? 1. तारों का टिमटिमाना 2. टिडल प्रभाव
3. सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग 4. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई
देता हैं ?
उत्तर 1. तारो का टिमटिमाना – प्रकाश के वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण ही तारे
टिमटिमाते नज़र आते हैं पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद पृथ्वी के
पृष्ठ पर पहुँचने तक तारो का प्रकाश निरंतर अपवर्तित होता रहता हैं वायुमंडलीय
अपवर्तन उसी माध्यम में होता है जिसका क्रमिक परिवर्ती अपवर्तनांक हो | क्योंकि
वायुमंडल तारे के प्रकाश को अविलम्ब की और झुका रहता हैं, अत: तारे की
आभासी स्थिति बदलती रहतीं हैं व आँखों में पहुँचने पर झिलमिलाती नज़र आती
हैं|
2. टिडल प्रभाव – पृथ्वी का वायुमंडल सूक्ष्म कणों का एक विषमागी मिश्रण हैं |
इन कणों में धुआ, जल की सूक्ष्म बुँदे धुल के निलंबित कण तथा वायु के अणु
सम्मिलित होते है| जब कोई प्रकाश किरण पुंज ऐसे महिन कणों से टकराता हैं तो
उस किरण पुंज का मार्ग दखाई देने लगता हैं इन कणों से विसरित प्रकाश परावर्तित
होकर हमारे पास पहुंचता है | कोलाइड़ी कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन की
परिघटना टिड़ल प्रभाव कहलाती है |
उदाहरण:- 1. धूल व धुएं से भरे कमरे में किसी छिद्र से प्रवेश करने वाले प्रकाश में
कणों को उड़ते हुए देखना|
2. जंगल के कुहासे में जल की सूक्ष्म बूंदों का प्रकाश द्वारा प्रकीर्णन |
3. सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग – क्षितिज के समय स्थित सूर्य से आने वाला
प्रकाश हमारे नेत्रों तक पहुँचने से पहले पृथ्वी के वायुमंडल में वायु की मोटी परतों
से होकर गुजरता है, जब सूर्य सिर के ऊपर हो तो सूर्य से आने वाले प्रकाश,
अपेक्षाकृत कम दूरी चलेगा | दोपहर के समय सूर्य श्वेत प्रतीत होता है | क्योंकि नीले
व बैंगनी वर्ण का बहुत थोडा भाग ही प्रकीर्ण हो पाटा है | क्षितिज के समीप नीले
तथा कम तरंग दैर्ध्य के प्रकाश का अधिकांश भाग कणों द्वारा प्रकीर्ण हो जाता है,
इसलिए हमारे नेत्रों तक पहुँचने वाला प्रकाश अधिक तरंगदैर्ध्य का होता है, इससे
सूर्योदय व सूर्यास्त के समय रक्ताभ दिखाई देता है |
प्रायोगिक व्यवस्था
सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग
4. आकाश का रंग नीला होने का कारण – जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से गुजरता है
तों वायु के सूक्ष्म अणु व अन्य कण लाल अंग की अपेक्षा नीले रंग को अधिक मात्रा व प्रबलता से प्रकीर्ण करते हैं | इस कारण स्वच्छ आकाश का रंग नीला होता है |
प्र.9. निकट-दृष्टी तथा दीर्घ-दृष्टी दोषयुक्त नेत्र का किरण चित्र बनाइए | सुस्पष्ट दर्शन की
न्यूनतम दूरी का मान लिखिए |
उत्तर (i)
(ii) सुस्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी का मान 25 सेमी है |
प्र.10 नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है ?
अथवा
अभिनेत्रा लैंस की वह क्षमता जिसके कारण वह अपनी फोकस दूरी को समायोजित
कर लेता है, क्या कहलाती है ?
उत्तर नैत्र की समंजन क्षमता के कारण वह अपनी फोकस दूरी को समायोजित का निकट
व दूर की वस्तूओं को फोकसित कर लेता है | सामान्य अवस्था में नैत्र की समंजन
क्षमता 4 डॉयोक्टर होती है |
प्र.1 आँख का वह भाग जहा वस्तु प्रतिबिम्ब बनता है, वह है ?
उत्तर दृष्टि पटल |
प्र.2 मानव नेत्र के उस भाग लिखे,जो मानव नेत्र में प्रवेश होने वाले पराकाष की मात्रा
को नियंत्रित करता है |
उत्तर पुतली |
प्र.3 आइरिस क्या है ?
उत्तर आइरिस एक वृत्ताकार डायफ्राम होता है, जिसके केंद्र में एक छिद्र होता होता है |
इस छिद्र को तारा (पुतली) कहते है |
प्र.4 दृष्टी परिसर किसे कहते है ?
उत्तर किसी आँख के निकट बिंदु तथा दूर बिंदु के बीच के दूरी को दृष्टी परिसर कहते है |
सामान्य आँख के लिए यह 25 सेमी. से अनन्त तक है |
प्र.5 वह कौनसा रंग है जिसके लिए प्रकाश का विचलन कोण न्यूनतम तथा अधिकतम
होता है ?
उत्तर न्यूनतम विचलन कोण लाल रंग के लिए एवं अधिकतम विचलन कोण बैंगनी रंग के लिए होता है |
प्र. 6 खतरे के संकेत (सिग्नल) का प्रकाश लाल रंग का क्यों होता है ?
उत्तर क्योंकि लाल रंग कुहरें या धुएँ से सबसे कम प्रकीर्ण होता है, इसलिए दूर से देखने
पर भी यह लाल रंग का ही दिखाई देता है |
प्र.7 आँख की पुतली के आकार को इसका कौनसा भाग नियंत्रित करता है ?
उत्तर परितारिका |
प्र.8 अंतरिक्ष यात्री को आकाश काला क्यों प्रतीत होता है ?
उत्तर अंतरिक्ष में निर्वात होता है |निर्वात में सूर्य के प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं हो पाता है |
इस कारण आकाश का रंग काला दिखाई देता है |



