Pramukh Praakrtik Sansadhan || Major natural resources || प्रमुख प्राकृतिक संसाधन अध्याय-12

प्रमुख प्राकृतिक संसाधन अध्याय-12

अतिलधु-(1) ज्ञानलधु-3 (1) अवबोध । 

नोट:- इस अध्याय से खण्ड अ में 1 अंक का ज्ञान आधारित अति लघु तरात्मक तथा खण्ड ब में 3 अंक का अवबोध आधारित लघुतरात्मक प्रश्न संभावित है।

(1)-अमृता देवी किस आन्दोलन से संबंधित है? 
उतर-खेजडली -(जोधपुर) 
(2)-संकटग्रस्त वन्यजीवों का रिकार्ड किस पुस्तक में रखा जाता है? 
उतर-रेड डाटा बुक 
(3)–संकटापन्न जातिया किसे कहते है? 
उतर- वे जातिया जिनके संरक्षण के उपाय नही किए गए तो निकट भविष्य में समाप्त हो जाएगी।
उदा. गैंडा, बब्बर शेर गोडावण 
(4)—पैट्रोलियम के घटकों को किस विधि से पृथक करते है? 
उतर-पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, प्राकृतिक गैस, वैसलीन,स्नेहक आदि पैट्रोलियम के घटक है जिन्हें आसवन विधि से पृथक किया जाता है । 
(5)-IUCN का पूरा नाम लिखिए? 
उतर-International union for Conservtion fo Nature गठन-1948 
(6)-विलुप्त जातियां किसे कहते है? 
उतर-वे जातियां जो संसार से विलुप्त हो गई है तथा जीवित नहीं है। जैसे-डायनासोर, रायनिया। 
(7)दुर्लभ जातियां- 
उतर-वे जातियां जिनकी संख्या विश्व में बहुत कम है तथा निकट भविष्य में संकट ग्रस्त हो सकती है। उदा. -हिमालय भालु, विशाल पाण्डा
(8)-IUCN द्वारा वर्गीकृत जातियों का वर्णन कीजिए। 
उतर-इस प्रश्न के उतर के लिए प्रश्न सख्या 3,4,5,6,7 को समेकित रूप से देखें। 
(9)-खडीन से आप क्या समझते है। 
उतर-यह राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहक की एक पद्धति है यह मिटटी का बना अस्थाई तालाब होता है। इसके दो तरफ मिट्टी की दिवार तथा तीसरी ओर पत्थर की मजबूत दीवार होती है। खडीन में जल सूख जाने पर इसमें कृषि की जाती है।
(10)-तालाब किसे कहते है,? 
उतर-राज. मे प्रायः वर्षा के जल का संग्रहण तालाब में किया जाता है तालाब की तलहटी में कुआ बना होता है जिसे बेरी कहा जाता है। यह भूमि के जल स्तर को बढाता है। 
(11)-टोबा क्या है? 
उतर-थार के मरूस्थल में टोबा के जल संग्रहक का मुख्य पारम्परिक स्त्रोत है। यह नाडी जैसा होता है परन्तु नाडी से गहरा होता है। 
(12) राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहण की तीन पद्धतियों का वर्णन कीजिए? 
उतर-इसके उतर के लिए प्रश्न संख्या 9,10,11 को समेकित किजिए। 
(13)-राज्य के वन्य जीव अभयारण्य व प्रमुख वन्य जीव बताइए? 
उतर-

  1. सरिस्का अभयारण्य -अलवर -हिरण गोडावण 
  2. दर्रा -कोटा-बघेरा
  3. ताल छापर-चुरू-काला हिरण 
  4. सीता माता-प्रतापगढ-उडनगिलहरी 
  5. कैला देवी-करोली-रीछ 
  6. जवाहर सागर-कोटा-घडियाल 
(14)–भारत के मुख्य अभयारण्य कौनसे व कहा है। 
उतर-
  1. नागार्जुन सागर –आन्ध्र प्रदेश
  2. हजारी बाग-बिहार 
  3. चन्द्र प्रभा प्राणी विहार -उतरप्रदेश 
  4. केदारनाथ-उतराखण्ड
  5. मनाली अभ्यारण्य -हिमाचल प्रदेश 
(15) अभयारण्य किसे कहते है?  
उतर-यह वन्य जीव सरक्षित क्षेत्र है, इसमें वन्य जीवों के शिकार एवं आखेट पर पूर्ण प्रतिबंध होता है भारत में 515 वन्य जीव अभयारण्य है। 
(16)– जीवमण्डल या बायोस्फीयर रिजर्व – 
उतर-ये वे प्राकृतिक क्षेत्र है जो वैज्ञानिक अध्ययन हेतु शांत क्षेत्र धोषित हैं। भारत में 18 क्षेत्र है। 
(17)–झूम खेती किसे कहते है,? 
उतर- किसी क्षेत्र विशेष की वनस्पति को जलाकर राख कर दी जाती है जिससे वह की उर्वरता बढ़ जाती है तथा आदिवासी दो से तीन वर्षों तक फसल प्राप्त करके यह विधि अन्य स्थान पर अपनाते है । नागालैण्ड, मेघालय, मिजोरम, आसाम, त्रिपुरा, में यह खेती की जाती है।
(18)-सामाजिक वानिकी के प्रमुख धटक बताइए। 
उतर-

  1. कृषिवानिकी 
  2. सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक आवश्यकताओं की पुर्ति हेतु वृक्षारोपण करना। 
(19)-वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब लागु किया गया? 
उतर-1972 में 
(20)-राष्ट्रीय पार्क किसे कहते है? 
उतर-राष्ट्रीय पार्क वे प्राकृतिक क्षेत्र है जहां पर पर्यावरण के साथ साथ वन्य जीवों का संरक्षण किया जाताहै। इसमें पालतू पशुओं की चराई पर पूर्णतया प्रतिबंध है। भारत के 166 राष्ट्रीय उधान है। 
(21)–भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उधान कौनसे है? 
उतर- 
  1. काजीरंगा राष्ट्रीय उधान-असम गिर
  2. गुजरात बांदीपुर - कर्नाटक 
  3. सतपुडा - मध्यप्रदेश 
  4. सुन्दरवन - पश्चिम बंगाल 
  5. रणथम्भौर - राजस्थान 
  6. केवलादेव – भरतपुर 
  7. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उधान – उतराखण्ड वहां की भूमि की उर्वशत ब.ल नजारी

(22) – वन्य जीव संरक्षण हेतु क्या क्या उपाय किये गये? समझाइए। 
उतर- इसके लिए प्रश्न संख्या-13,14,15,16,20,21,समेकित रूप से पढे ।
(23) - दो नवीकरणीय संसाधनों के नाम लिखिए? 
उतर-
  1. सौर उर्जा 
  2. पवन उर्जा 
(24)-प्राकृतिक संसाधन किसे कहते है? 
उतर- जो संसाधन हमे प्रकृति से प्राप्त होते है। तथा जिनका उपयोग हम उसमें बिना बदलाव किये करते है। प्राकृतिक संसाधन कहते है।
(25)नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हे? 
उतर-वे वस्तुए जिनका निर्माण एव प्रयोग दुबारा किया जा सकता है। तथा जिनकी पुर्ति दुबारा आसानी से हो सकती है। ये असीमीत होते है । 
  • जैसे-सौर उर्जा, पवन उर्जा 
(26) अनवीकरणीय संसाधन किसे कहते है?
उतर-वे वस्तुएं जिनका भण्डार सीमीत होता है। तथा जिनके निर्माण होने की संभावना नहीं रहती है। 
  • जैसे- पैट्रोलियम , कोयला , प्राकृतिक गैस आदि ।

(27)-संभाव्य संसाधन किसे कहते है? 
उतर-ये वे संसाधन है जिनकी मात्रा का अनुमान नहीं लगा सकते, व जिनका उपयोग अभी नही किया जा रहा है। सम्भाव्य संसाधन कहते है। 
(28)-चिपको आन्दोलन पर टिप्पणी लिखिए। 
उतर-इस आन्दोलन का प्रमुख उदेश्य वृक्षो की कटाई को रोकना था। इसका प्रारम्भ राजस्थान के जोधपुर जिले के खेजडली गांव में हुआ । जहां अमृतादेवी विश्नाई के साथ 363 स्त्री, पुरूषों व बच्चों ने खेजडी वृक्षों की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया। वृक्षों की कटाई के विरोध में वृक्षों से चिपकने के कारण इसका नाम चिपको रखा गया।
(29) एप्पिको आन्दोलन कहां चलाया गया ? 
उतर-कर्नाटक में, इसका मुख्य उदेश्य वृक्षों की रक्षा करना था। 
(30)– सामाजिक वानिकी क्या है? 
उतर-इसके अन्तर्गत वनों के क्षेत्र में विस्तार किया जाता है। ताकि गांव वालों को चारा जलाउ लकडी व गौण वनोत्पादक प्राप्त हो सके। इसके प्रमुख घटक है।-
  1. कृषि वानिकी 
  2. सार्वजनिक स्थानो पर सामुदायिक आवश्यकताओं हेतु वृक्षारोपण करना 
  3. ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक भुमि पर वृक्षारोपण
(31)-कोयले के प्रकारों के नाम लिखिए,? 
उतर-नमीरहित कार्बन की मात्रा के आधार पर कोयले के चार प्रकार होते है। 
  1. एन्थेसाइट (94.98 प्रतिशत) 
  2. लिग्नाइट (28.30 प्रतिशत) 
  3. बिटमिनस 78.86 
  4. पीट 27 (प्रतिशत)