अध्याय -19
जैव विविधता एवं इसका संरक्षण 5 अंक 1(1), 4(1)
नोट:- इस अध्याय से खण्ड अ में 1 अंक का ज्ञान आधारित अति लघुतरात्मक तथा खण्ड स में 4 अंक का अवबोध आधारित लघुतरात्मक विकल्प युक्त प्रश्न संभावित है।
प्र-1 जैव विविधता का अर्थ समझाइये |
उत्तर- जीवों के मध्य पायी जाने वाली विभिन्नता को जैव विविधता कहते है।
प्र-2 जैव विविधता क्यों आवश्यक है?
उत्तर- पारिस्थितिकी तन्त्र के सन्तुलन के लिए जैव विविधता आवश्यक है |
प्र-3 जैव विविधता के स्तर लिखिए |
उत्तर-
- प्रजाति विविधता
- आनुवांशिक विविधता
- पारिस्थितिकी तन्त्र विविधता
प्र-4 प्रजाति विविधता से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- किसी क्षेत्र विशेष की प्रजातियों की कुल संख्या प्रजाति विविधता कहलाती है |
प्र-5 आनुवांशिक विविधता किसे कहते है ?
उत्तर- एक प्रजाति में जीन के कारण पाई जाने वाली भिन्नता आनुवांशिक विविधता कहलाती है।
प्र-6 पारिस्थितिकी तन्त्र विविधता किसे कहते है ?
उत्तर- भौगोलिक व पर्यावरणीय भिन्नताओं के कारण जीवों में उत्पन्न भिन्नता पारिस्थितिकी तन्त्र
विविधता कहलाती है |
प्र-7 जैव विविधता तप्त स्थल (हॉट स्पॉट) किसे कहते है?
उत्तर- ऐसे क्षेत्र जहाँ पर बहुत अधिक जैव विविधता पाई जाती है , जैव विविधता तप्त स्थल कहलाते है
प्र-8 विश्व में जैव विविधता के कुल कितने तप्त स्थल है ?
उत्तर- 34 तप्त स्थल है |
प्र-9 भारत के जैव विविधता तप्त स्थलों के नाम लिखो |
उत्तर-
- पूर्वी हिमालय
- पश्चिमी घाट ।
प्र-10 हमारे राष्ट्रीय जलीय जीव का नाम बताइये |
उत्तर- गांगेय डॉल्फिन
प्र-11 स्थानबद्ध प्रजातियाँ किसे कहते है ?
उत्तर- एक क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली प्रजातियों को स्थानबद्ध प्रजातियाँ कहते है | उदा. लेमूर,
मैकाक बन्दर, नीलगिरि थार
प्र-12 बायोडीजल किसे कहते है ?
उत्तर- जैविक स्त्रोतों से प्राप्त डीजल को बायोडीजल कहते है |
प्र-13 बायोडीजल प्राप्त करने वाले दो वृक्षों के नाम बताओ |
उत्तर- 1. जेट्रोपा 2. कंरज
प्र-14 अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष कब मनाया गया |
उत्तर- वर्ष 2010
प्र-15 जैव विविधता के कोई चार महत्व लिखिए |
उत्तर
- आर्थिक महत्व
- औषधीय महत्व
- पर्यावरणीय महत्व
- सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व
प्र-16 जैव विविधता पर संकट के कोई चार कारण लिखिए।
उत्तर-
- प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना
- प्राकृतिक आवास विखण्डन
- जलवायु परिवर्तन
- पर्यावरण प्रदुषण
- प्राकृतिक संसाधनों का अनियन्त्रित दोहन
- अंधविश्वास व अज्ञानता
प्र-17 जैव विविधता संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर- जीवों के अस्तित्व व पर्यावरण-संतुलन के लिए जैव विविधता का संरक्षण आवश्यक है |
प्र-18 एक ऐसी विदेशी पादप प्रजाति जो हमारी स्थानीय जैव विविधता के लिए खतरा बन गई है, का
नाम लिखो।
उत्तर- गाजर घास (पार्थेनियम), लैन्टाना, जल कुम्भी |
प्र-19 IUCN का पूरा नाम लिखो |
उत्तर- इन्टरनेशनल यूनियन फोर कन्जरवेशन ऑफ़ नेचर
प्र-20 NBA का पूरा नाम लिखो |
उत्तर- नेशनल बायोडाइवर्सिटी ऑथोरिटी |
प्र-21 1992 में पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
उत्तर- रियो-डि-जिनेरियो |
प्र-22 किन्ही दो दुर्लभ प्रजातियों के नाम लिखो |
उत्तर- लाल भेड़िया, हैनान गिब्बन, ज्ञावान गैंडा |
प्र-23 रेड डाटा बुक क्या है?
उत्तर- इस पुस्तक में लुप्त हो रही जातियों, उनके आवास तथा वर्तमान में उनकी संख्या को सूचीबद्ध
किया गया है |
प्र-24 जैव विविधता संरक्षण के प्रकारों को समझाइये |
उत्तर- जैव विविधता का संरक्षण निम्न दो प्रकार से किया जाता है
- स्व:स्थाने संरक्षण:- ऐसा संरक्षण जो प्राकृतिक आवास में ही मानव द्वारा प्रदत्त किया जाता है,स्वः स्थाने संरक्षण कहलाता है | इसके तहत जीवमण्डल रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान तथा अभयारण्य स्थापित किये जाते है
- बहिस्थाने संरक्षण:- ऐसा संरक्षण जो प्राकृतिक आवास से बाहर कृत्रिम आवास में मानव द्वारा प्रदत्त किया जाता है, बहिस्थाने संरक्षण कहलाता है | इसके तहत वनस्पति उद्यान, चिड़ियाघर तथा जीन-बैंक स्थापित किये जाते है |
प्र-25 जैव विविधता तप्त स्थल घोषित करने हेतु आवश्यक शर्ते क्या है ?
उत्तर- किसी क्षेत्र को जैव विविधता तप्त स्थल घोषित करने के लिए निम्न दो शर्तों का होना आवश्यक है
- उस क्षेत्र में विश्व की कुल स्थानबद्ध प्रजातियों की 0.5 प्रतिशत से अधिक प्रजातियाँ उपस्थित हो।
- उस क्षेत्र के मूल आवास का 70% उजड़ चूका हो |
उत्तर- आर्थिक महत्व:
- जैव विविधता से हमें भोजन, ईधन, चारा, ईमारती लकड़ी, औधोगिक कच्चा माल उपलब्ध होता है
- जैव विविधता का उपयोग कृषि पैदावार बढ़ाने में तथा रोगरोधी व कीटरोधी फसलों की किस्मों के विकास में किया जा रहा है।
- बायोडीजल वृक्ष के रूप में जेट्रोपा व करंज के बीजों से बायोडीजल बनाया जा रहा है
उत्तर- प्राचीन काल से ही रोगों का इलाज जैव विविधता में तलाशा गया है जो निम्न है
प्र-29 विलुप्त प्रजातियों व संकटग्रस्त प्रजातियों में अन्तर लिखो |
- सिनकोना वृक्ष की छाल से मलेरिया ज्वर का इलाज किया जाता है।
- सदाबहार, विनक्रिस्टिन तथा विनब्लास्टीन पौधों से रक्त कैंसर का इलाज किया जाता है|
- सर्पगन्धा के उपयोग से उच्च रक्तचाप का इलाज किया जाता है |
- तुलसी, ब्राह्मी, अश्वगंधा, शतावरी, गिलोय में एड्स (AIDS) रोधी गुण होते है।
प्र-28 संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए दो-दो प्रयास लिखिए |
उत्तर राष्ट्रीय प्रयास
- जैव विविधता संरक्षण हेतु जैव विविधता एक्ट 2002 में त्रिस्तरीय संगठन का प्रावधान किया गया |
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, जैव विविधता बोर्ड तथा विविधता प्रबन्ध समिति |
- जैव विविधता संरक्षण हेतु 2 जून 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण का गठन किया गया जिसका मुख्यालय भोपाल में है।
अंतराष्ट्रीय प्रयास
- जैव विविधता संरक्षण हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1968 में IUCN (विश्व प्राकृतिक संरक्षण संघ) का गठन किया|
- विलुप्त हो रही जातियों को संकलन कर “रेड डाटा बुक” का प्रकाशन किया |
उत्तर-
- विलुप्त प्रजातियों- ऐसी जातियाँ जो अब विश्व में कहीं भी जीवित अवस्था में नहीं मिलती, विलुप्त प्रजाति कहलाती है| उदाहरणार्थ- डोडो पक्षी, डायनासोर, रायनिया पादप |
- संकटग्रस्त प्रजातियाँ- ऐसी जातियाँ जिनका संरक्षण नहीं किया गया तो जल्दी ही विलुप्त हो जाएगी, संकटग्रस्त प्रजाति कहलाती है| जैसे-चीता, बाघ, गैण्डा, सर्पगन्धा |
प्र-30 जैव विविधता पर संकट के किन्ही दो कारणों की विवेचना करो जो इसके हास् के लिए उत्तरदायी है? उत्तर-
- प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना:- प्रकृति में प्रत्येक जीव एक निश्चित आवास में रहता है | इस आवास में जीव अपना जीवन यापन कर अपनी संख्या में वृद्धि करता है। लेकिन बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम इन आवासों को नष्ट कर रहें है जिससे जैव विविधता पर गंभीर संकट आ गया है
- जलवायु परिवर्तन:- मानव गतिविधियों से आज पृथ्वी पर ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा काफी बढ़ गई है। पृथ्वी का तापमान बढ़ने से ध्रुवो पर जमी बर्फ तेजी से पिघल रही है और समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे एक और समुद्री जैव विविधता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, वहीं उपलब्ध भूमि में कमी होने से स्थलीय जैव विविधता भी प्रभावित हो रही है